माइग्रेन अटैक से पहले शरीर क्या चेतावनी देता है जानिए 7 छिपे हुए संकेत

माइग्रेन एकदम से नहीं आता। शरीर पहले ही संकेत देने लगता है। बस उन्हें पहचानना ज़रूरी है!

संकेत #1 – मूड में बदलाव

अचानक चिड़चिड़ापन या मन उदास होना,बिना कारण मूड बदलना– ये माइग्रेन की पहली चेतावनी हो सकती है।

संकेत #2 – खाने की तीव्र इच्छा

अचानक चॉकलेट, मीठा या नमकीन खाने की तीव्र इच्छा होना ,मस्तिष्क की एक चेतावनी है कि कुछ गड़बड़ होने वाली है।

संकेत #3 – थकावट व झनझनाहट

बिना मेहनत के भी थकावट महसूस होना, अंगुलियों में झनझनाहट – ये माइग्रेन के शुरू होने के संकेत हैं।

संकेत#4 – आंखों के आगे रोशनी या लकीरें दिखना

आंखों के सामने चमकती रोशनी, लहराती लकीरें या धुंधलापन – इसे “माइग्रेन आभा (Aura)” कहा जाता है।

संकेत #5 – गर्दन में अकड़न

गर्दन में अकड़न या जकड़न महसूस होना माइग्रेन से पहले मांसपेशियों में तनाव का संकेत देता है।

संकेत #6 – बार-बार जम्हाई आना

बिना थके भी लगातार जम्हाई आना – मस्तिष्क को ऑक्सीजन की ज़रूरत का इशारा हो सकता है।

संकेत #7 – तेज़ रोशनी या आवाज से चिढ़

तेज़ आवाज़ें या तेज़ रोशनी असहनीय लगने लगें – तो ये स्पष्ट संकेत है कि माइग्रेन पास में है।

आयुर्वेद के अनुसार – ये सभी संकेत "वात दोष" और मस्तिष्क की सूक्ष्म ऊर्जा असंतुलन से होते हैं। त्रिदोष संतुलन ही समाधान है।

अगर ये संकेत मिलते हैं तो सावधान हो जाइए!